राहत हो जाएगी जमाने को,
राहत हो जाएगी जमाने को मेरे लिए आ भी जाओ,
लोग बुरा मानेंगे कुछ कह सकते हैं, आ भी जाओ,
अपनी चाहत न सही जमाने के खातिर आ जाओ,
पायल न बोले,बिंदिया
न चमके फिर भी आ जाओ,
हवा न
डोले,बादल न गरजे,कोई न देखे फिर भी आ जाओ,
घटाएँ घुमड़- घुमड़ के शिकवा करेगी, फिर भी आ जाओ,
जमाना न देखे,
रातों को आना,चाँदनी को भी साथ लाना,
जुगनू तेरा रास्ता बनेगे,ओढनी सितारों की ओढ़ के आना,
माहवार पैर में रचाना,काजल आँख मे डाल कर आना,
घूँघट माथे पे रखना, राहें अपने आप रास्ता बनेंगी,
कहीं अगर भुना रास्ता मेरी खुशबू मेरी ओर लाएगी,
जन्मो से बिछुड़े हैं एक बार मिलो,चाहे कभी फिर न मिलना,
राहत हो जाएगी जमाने को, एक बार प्यारी-प्यार से मिलना।

No comments:
Post a Comment