Thursday, September 11, 2014

वाह रे जमाने का रिवाज

वाह रे जमाने  का रिवाज ,

दुहाई किसकी दे यारों ,शहर अपना पराया हुआ है,
भूली हुई यादें हैं जमाने का खोया हुआ सपना है,

पराये तो पराये होते हैं अपनों ने हमको भुलाया है,
जिधर देखते हैं गम ही गम सभी अपने पराए हुये हैं,

कभी हम भी जिनकी नजर की रौनक हुआ करते थे,
हमारे लिए भी धीरे धीरे खिड़कियाँ खुला करती थी,

हम भी सर को झुकाये कनखियों से उनको देखते थे,
जमाने ने हमारा सबकुछ बेमुरौवती से छीन किया है,

बहारों से उनकी इठलाती अंगड़ाती हवाएँ छीनी गई है,
शिकवे नही  है न शिकायत का गिला  है किसी से,

आपनो ने ही हमे दिल से लगाना-अपनाना छोड़ दिया,
ये दिल दरवेशो का कोई अपना और पराया नही होता. 

Dohas (couplets) composed by Jagadguru Shree Kripalu Ji Maharaj on Friendship Day

आज है फ्रेंडशिप डे , गोविन्द राधे !
साँचो फ्रेंड हरि गुरु, बस दो हैं बता दे !!

Today is Friendship Day.
Only God and Guru are our real (eternal) friends.


आज फ्रेंडशिप डे पे हे गोविन्द राधे !
मेरी मति धृति को अपना बना दे !!

On this day of Friendship day, O Govind Radhey!
Make my mind and intellect Yours.


तेरी मेरी यारी यार , गोविन्द राधे !
चोरी चोरी कब तक चलेगी बता दे !!

Our Friendship (Yours and mine), O Govind Radhey!
Till when will it continue in hiding?


तेरी मेरी लुका छिपी, गोविन्द राधे !
मेरे साथ कब तक चलेगी बता दे !!

Yours and mine (this game of) hide and seek, O Govind Radhey!
Till when will it continue with me, please tell me.


तेरी मेरी यारी यार, गोविन्द राधे !
कबहूँ न छूटे टूटे , चाहे जोर लगा दे !!

Our Friendship (Yours and mine), O Govind Radhey!
Will never break or can be taken away, however hard one may try.


तेरे मेरे बीच में हे गोविन्द राधे !
जो भी आये वाको तू आँख दिखा दे !!

Whoever comes in between us, O Govind Radhey!
Please show him an eye (in anger).

Wednesday, August 6, 2014

अपना तो सफर खत्म हुआ........


मैं तुमसे शिकायत करूँ, आँसू बहाऊ मिलने को बुलाऊ ये भी मंजूर नहीं,
कोई शिकवा करूँ गले मिलने की उम्मीद रक्खूँ  ये भी मुझे कबूल नहीं,

साँसे जो चल रही है थोड़ी आस बाकी है आज, चंद लम्हों की मेहमान हैं,
साथी को उम्मीद है चुप चाप चलेंगी क्योंकि हमसफर आज का मेहमान है,

कल की सुबह होगी तो जरूर, मगर शायद हाल पूछने वाले हम न होंगे ,
आँसू तो होंगे आँखों मे मगर,उन्हें गालों पे रोकने-पोछने वाले हाँथ न होंगे ,

चलो रुकसत के समय तो आए देखकर शुकून मिला सफर सुहाना होगा,
फिर न मिलोगे जमाने में,फिर इस राह से गुज़रोगे बात का वादा होगा,

अपना तो सफर खत्म हुआ तुमको दुआ देते है मेरे अपने खुश रहना,
आँख भर आए तो आसू न आने देना,यादों के सफर में मुशकराते रहना,

वरना मुझे लोग बदनाम करेंगे तेरा भी नाम लेंगे तिरछी आँखों में नफरत भर कर,

मुझको तेरा दुख बरदास्त नहीं होगा आसमान भी रोयेगा आँचल में पानी भर कर,

Wednesday, June 4, 2014

,फैसला है आपके दिल का,........

किसपे दिलो जान लुटा दीजियेगा, किसपे नहीं ,फैसला है आपके दिल का,

रूह का प्यार किसका सच्चा है, किसका नहीं, फैसला है आपके दिल का,

साथ चलने को बहुत चलते है साथ निभाएगा कौन, फैसला है आपके दिल का,

जिस्म सभी का महकता है मगर खुशबू प्यार की कौन, फैसला है आपके दिल का,

हम भी मुकद्दर आजमायेगे, आप का प्यार मिले न मिले फैसला है आपके दिल का,



चमन मे बहारें बार बार आती है प्यार का मौसम एक बार आता सारी उम्र में,

साथी बहुत मिलते जिंदगी के सफर में मगर साथ निभाते उम्र भर कोई कोई,

भूलना तो इनशान की फितरत में है उम्र भर याद करें दोनों होते कोई कोई,

आप आओ न आओ कोई बात नहीं यादों के चिराग न बुझाओगे होते कोई कोई,

आप को छोड़, जाएँ तो कहाँ, दिल तुम्हारे दामनमें बांधा है हमसे होते कोई कोई,



जमाने का चलन बदलने की चाहत रखते थे हम, मगर जमाने ने साथ न दिया,

साथ चलने के लिए सबको छोड आए मगर उनने हमारा दूर तक साथ न दिया,

गली छूटी क्या उनकी साथ अपना छूट गया अब तो यादों ने भी साथ न दिया,

जीरहे है कभी तो उनका आना,बहाना मिलने का होगा मगर साँसों ने साथ न दिया
,

आखरी आस साथी का मिलना न हुआ अबतक और जिंदगी ने भी साथ छोड़ दिया,  

Friday, May 30, 2014

इनशान निकालना नही चाहता.......

औरत भगवान की ऐसी उपज है संसार के इनशानों को,
जिसके मोहजाल से इनशान निकलना नही चाहता,  

भगवान भी इनशान को बनाके सोचता होगा,
पता न था की इतना औरत पर फिदा होगा,
दिल की इनायत इसको दी थी अपने पास बुलाने को,
पता न था कि इनशान दिल का इतना बड़ा बीमार होगा,
एक बार फस के छूटने पर जानवर भी जाल के पास नही जाता,
ये तो कमाल का निकला, बीमार दिल को ठीक करना नही चाहता,
औरत भगवान की ऐसी उपज है संसार के इनशानों को,
जिसके मोहजाल से इनशान निकलना नही चाहता,  

इनशान भी आराम में रहे साथ जवानी का कटे रफ्ता रफ्ता,
दिल से दिल की बात करे जिंदगी कट जाये रफ्ता रफ्ता,
साथी हो कारवां हो  मेरी ओर दिल को लगाए रफ्ता रफ्ता,
मगर इनशान तो बेकार निकला डूबा संसार में रफ्ता रफ्ता,
जिंदगी गुजारी, खाली हाथ लौट रहा पास मेरे रफ्ता रफ्ता,  
औरत भगवान की ऐसी उपज है संसार के इनशानों को,

जिसके मोहजाल से इनशान निकलना नही चाहता,  

तो जिंदगी का सफर कट जाता है,,.......

मौषम सुहाना हो तो दिल बहल जाता है,
आप का साथ हो तो जिंदगी का सफर कट जाता है,
साथी साथ मे हो तो समय तेजी से कट जाता है,
यादों के सहारे सोचने का मौक़ा मिल जाता है,
जिंदगी गम से बेजार हो तो सोचना पड़ता है,
जो सोचते है उनका समय बीना बताए कट जाता है ,
 मौषम सुहाना हो तो दिल बहल जाता है,

किसी की याद तो बहाना है जीने का सहारा होता है,
उनके ख्वाबों मे खोये-खोये रहने का बहाना होता है,
अपना जमाना, उसकी यादें, बार बार याद आती  जाती है,
जिनके पास यादों का सफर होता है, हमेशा याद आते है,
मौषम सुहाना हो तो दिल बहल जाता है,

क्यों हम अपने बीते जमाने को खोजें अपनों मे,
सभी बीते कल से निकलने की होड मे परेशान है,
आज के साथ कदम मिलालों तो जमाना  तुम्हारा है,
तुम वर्तमान मे जीने लगोगे समय का सहारा होगा,
मौषम सुहाना हो तो दिल बहल जाता है,

सबकी कसती किनारे पर जा कर ठहर जाती है,
किनारे को खोजते खोजते जिंदगी निकल जाती है,  
जिंदगी भी क्या कमाल करती है सबकुछ दे के वापस लेलेती है,
जो नहीं छोडता सबकुछ उसे अपने साथ साथ कर लेती है,
मौषम सुहाना हो तो दिल बहल जाता है,

आप का साथ हो तो जिंदगी का सफर कट जाता है,

Saturday, January 25, 2014

HAPPY 65TH INDEPENDENCE DAY

HAPPY 65TH INDEPENDENCE DAY

To all my Friends and  Country men, Senior citizens,  Brothers, Sisters and Loving Childrens living in India and Abrod, and also all my all viewers of world.




The struggle for India's Independence began in 1857 with the Sepoy Mutiny in Meerut. Later, in the 20th century, the Indian National Congress and other political organizations, under the leadership of Mahatma Gandhi, launched a countrywide independence movement. Colonial powers were transferred to India on August 15, 1947.
The Constituent Assembly, to who power was to be transferred, met to celebrate India's independence at 11pm on August 14, 1947. India gained its liberty and became a free country at midnight between August 14 and August 15, 1947. It was then that the free India's first prime minister Pandit Jawaharlal Nehru gave his famous "Tryst with Destiny" speech. People across India are reminded of the meaning of this event - that it marked the start of a new era of deliverance from the British colonialism that took place in India for more than 200 years.
The sport of kite flying symbolizes Independence Day. The skies are dotted with countless kites flown from rooftops and fields to symbolize India's free spirit of India. Kites of various styles, sizes and shades, including the tricolor are available in the marketplaces. The Red Fort in Dehli is also an important Independence Day symbol in India as it is where Indian Prime Minister Jawahar Lal Nehru unveiled India's flag on August 15, 1947.
India's national flag is a horizontal tricolor of deep saffron (kesaria) at the top, white in the middle and dark green at the bottom in equal proportion. The ratio of the flag's width to its length is two to three. A navy-blue wheel in the center of the white band represents the chakra. Its design is that of the wheel which appears on the abacus of the Sarnath Lion Capital of Ashoka. Its diameter approximates to the white band's width and it has 24 spokes.


JAIHIND-Radhey Radhey

Tuesday, January 21, 2014

प्यास भी अजीब होती है...............

(1)
sukhe darakht bhi apnii baat kahte hai,
patti na rahiin to kya tahnii bhi kahtii hai,
tan kii khal nahii rahgayeee to kya aas to hai,
jinda hun ab talak magar pyaas bakii hai,
सूखे दरख्त भी अपनी बात कहते है,
पत्ती न रहीं तो क्या टहनियां भी कहती है
तन पर खाल नाही रहजाएगी तो क्या आस तो रहेगी,
जिंदा हूँ अब तक मगर प्यास अभी बाकी है,

chahat marii nahi hai ummiid abhi baki hai,
log abhi bhi dekhne aate hai ujade chaman ko,
shayad unko bhi yaad aaye  dekhne aur  chalii ayen  ,
mai to khush hun ki unki aarjoo abhi jindo to hai,
चाहत मरी नहीं है उम्मीद अभी बाकी है ,
लोग अभी  भी देखने आते है उजड़े चमन को,
शायद उनको भी याद आए और देखने चली आयें,
में तो खुश हूँ की उनकी आरजू अभी जिंदा तो है,

raste saaf karta hun ki kahin kanta n lage,
pair najuk hote hai unke ladkhada n jaye yahan,
pyas bhi ajeeb cheej hoti hai na bujhti hai bar bar,
peete peete jindagi intjaar men kattii jati hai,---radhey radhey
रास्ता साफ करता हूँ की कहीं कांटा न चुभे उनको 
पैर नाजुक होते है उनके यहाँ लड़खड़ा न जाये  ,
प्यास भी अजीब होती है न बुझती है बार बार ,
पीते पीते जिंदगी इंतेजार में कटती जाती है, राधे-राधे

(2)

हमने सभी से बातें करना भी बंद कर दिया,
अपनों को अपना हाल बताना भी बंद कर दिया,
कोई हमारे लिए वो न रोये आना जाना छोड़ दिया,
रास्ते न मिल जायेँ उनकी गली में जाना छोड़ दिया,
किसी को कुछ पता न चले लोगों से मिलना छोड़ दिया,
रास्ते बदल कर चलना मेरी आदत में शामिल नहीं,
रास्ते में कोई पूछे हाले दिल बताना मेरी आदत नहीं,
कोई किसी के काम आया न आया कोई गम नहीं,
मै उनके रास्ते में नहीं आया ये भी कोई कम नहीं,
चलते चलते उनके पाँव मेरे घर तक न आ जाएँ डरता हूँ,
अगर लड़खड़ाई मेरे घर पर तो थाम ही लूँगा इससे डरता हूँ,
कसम टूट जाएगी,बात से हट जाऊंगा,रास्ता बदल करके चलता हूँ,

वो खुश रहें ,सलामत रहें हर वक्त खुदा से दुआ करता चलता हूँ,

प्यार हमारे भी साथ होता तो..........

(1)

किसी का प्यार हमारे भी साथ होता तो कुछ और बात होती,
कदम मिला के कुछ दूर चले होते तो कुछ और बात होती,
दिल की बात जमाने से छिपाली होती तो कुछ और बात होती,
आइये बहारों का मौषम है बैठें पास पास तो कुछ और बात होती,
सपनों के शहर में घूमते मिलकर  तो कुछ और बात होती,
चमन में अकेले हाथों में हांथ होता तो कुछ और बात होती,
हवाएँ हमारा संदेश फिज़ाओं में ले जाती तो कुछ और बात होती,
किसी का दखल न हो जिंदगी जीने में तो कुछ और बात होती,
सनम तुम भी मेहरबान होते साथ तो तो कुछ और बात होती,
जिसे देखिये गुम है अपने गम में उदासी न रहे तो कुछ और बात होती, 
भीगा है आँचल उनका गम में मुस्कराते  तो कुछ और बात होती,
रास्ता बदल के चलते है वो साथ चलते तो तो कुछ और बात होती,
अपनों पर रहम का दिल रखते है मगर मिलते तो कुछ और बात होती,
साथी खुशनसीब हो तो सफर काटने में तो कुछ और बात होती,
(2) 

हमने जिनको  चलना सिखाया, उनने हमारा साथ छोड़ दिया,
जमाने की ठोकर लगी तो फिर, हमने झुक कर हाथ थाम लिया,
रोने की बात नहीं समझने की है, जरूरत पड़ती है जीने के लिए,
दूर तक साथ चले जो तुम्हारे,बही हम सफर के लायक होता है,

(3)

समय के साथ साथ चलते तो हमारे साथ होते,
हम भी साथ साथ चलते तो कुछ और ही होते,
कोई हमारा भी जमाने में आप के साथ अगर होता ,
तुम्हारी याद का  रास्ता जिंदगी भर को बना होता,
मिलने की खुशी और बिछुड्ने का गम भी सोचने को,
समय भी आपका  चुराया होता तो उसकी यादें पास होती,
निशानी छोड़ जाती हमको तो यादें साथ साथ चलती होती,
हम भी साथ साथ चलते तो कुछ और ही होते,
आपने हमारा साथ यूं नही छोड़ा कुछ तो बात बड़ी होगी,
अपनों की खातिर अपनों से दूर होने में सब की खुशी होगी,
कोई दूर जाता है तो निशान  छोड़ जाता है रास्ते पर पैरों के,
तुमने तो जमाने का चलन तोड़ दिया मिटा के निशान पैरों के,
तन की खुसबू रहती है हवाओमें लोगों के जाने के बाद राहों में, 
हम भी साथ साथ चलते तो कुछ और ही होते,
चलो तुमने  हमारा साथ नहीं दिया तो कोई बात नही,
किसी का  हाथ तो पकड़ा परेशानी की कोई बात नही,
उसे भी बीच राह में छोड़ दिया अकेले कोई अच्छी बात नही,
इसी को बेरुखी और जमाने का चलन कहेंगे तो अच्छी बात नही,
खुश रहो दुआ है मेरी जहां में जैसी भी रहो देनेको पास कुछ बाकी नहीं,  

हम भी साथ साथ चलते तो कुछ और ही होते,a

तुम हमारे साथ दगा न दोगे.........

(1)

तुम हमारे साथ दगा न दोगे ,
यह बात मन से मान कैसे लूँ,
हमारा साथ  न छोड़ोगे कभी,
वादे पर विश्वास कैसे करलूँ,
जिनके साथ चलना आसान न था,
उनको दिल के आस पास कर लूँ,
(2) 

हमने तुमको इतना चाहा तन-मन-जीवन सारा अर्पण अपना,
तुमने हमको समझ न पाया मिलकर जीवन साथी सा अपना,
कितना मै मासूम रहा ना जाना तेरी मोहब्बत में बेबस होकर,
जरा संभल तो जाने दो फिर चले छोड़ जाना मुझे भूलाकर,
बहारें आती है सभी के जीवन में मैं भी बैठा हूँ आशा लेकर,
किस किस की तुम न बन पायी सब मुझको मालूम रहा,
फिर भी अपना सब कुछ तुम को सौंपा कितना अंजान रहा,
तुम और किसी की कैसे होगी जब तुम मेरी न हो पायी,
हमसे ज्यादा कौन करेगा तेरी हर उम्मीदों को दरकार,
अपने पन का एहसास न टूटे तुम रहो चाहे किसी की बाहों में,
मै तो हरदम चाहूँ तेरे मन मंदिर में रहना हर हालातों में,
शायद तुमको भी याद हमारी आएगी काली अधियारी रातों में,
बादल जब चमकेगा रात अंधेरी होगी पपीहा गीत प्रेम के गाएगा,
प्रियतम की याद में जब सब तडपेंगे तब तुमको मैं याद आऊँगा,
तुम दुखी मगर मत होना मै तो तेरे मन में रहता हूँ हरदम,
मन की आँखें जब जब खोलोगे मेरी तसबीर नगर आएगी,
मगर बुलाओगे  तो भी मै तुम तक न आ पाऊँगा तन मन में,
(3) 
    
खुशबू से जिसकी मै उनको पहचान लेता था,
आहट भी आती जो उनकी तो जान लेता था,
चले वो चाहे जितना सभलकर मै जान लेता था,
कोई उनको देखे तो मेरा मन खटक जाता था,
आज तुम भी मेरा दामन छुड़ा के दूर जा चुके होI

हमने किसी की याद में भूली है जिंदगी अपनी,
लगता है की किसी से दोस्ती की पहल न करूँ,
देखूँ तुझे तो भी ऐसा लगे की देखा ही नहीं,
गुजरू अगर तेरी गली से तो देखूँ न तेरी तरफ,
आज तुम भी मेरा दामन छुड़ा के दूर जा चुके होI
दिल की ये धड़कन न समझे मेरे मन की बात,
बे  वजह धड़कती रहती जब भी मई होता उदास,
किसी को क्या मालूम की क्यो वो  हरदम रहती उदास,
मेरा साथ था तो बात करती थी कम होती उदास,
वो न जाने क्यों कहाँ चली छोड़ कर मुझको उदास,
आज तो उसका मिलन दिन है शायद आए मेरे पास,
मन मे लगता है दर न जाने किस बात पर है उदास,
शायद उनकी तड़प इतनी तल्खी लिए है इसी से उदास,
मन तो मन है दिल तो दिल है हरदम साथ नहीं होता उदास,

कोई आए  न आए काम है इसका धड़कना नही होता उदास।