तो समझो प्यार हो गया I तो समझो प्यार हो गया I
आँखें जब भर भर आवें,
मन में ऐसी टीस जगावे,
चेहरा कुछ मुरझा जावे,
जुल्फें के गुच्छे बन जावें,
काजल गालों पर बह जावे,
होंठों की लाली घट जावे,
तो समझो प्यार हो गया I तो समझो प्यार हो गया I
नथ बेचारी लहरा न पावे,
कगन की आवाज न आवे,
तो समझो प्यार हो गया,I
पायल की रुन–झुन रुक जावे,
कटि करधन चुप हो जावे,
चूड़ी रह रह खनक न पावे,
तो समझो प्यार हो गया I तो समझो प्यार हो गया I
बिंदिया माथे पर लहरावे,
तन में उलझन फैली जावे,
आँखें चंचल सी हो जांवें,
चूनर सिर से सरकी जावे,
आँचल तन से लुढ़का जावे,
ठोढ़ी पर उंगली आ जावे,
तो समझो प्यार हो गया I तो समझो प्यार हो गया I
गर्दन रह रह झटका खावे,
किसी काम की याद न आवे,
दिन भर मनसे याद न जावे,
हर दम चेहरा भूल ना पावे,
घड़ी घड़ी पर सरमाना आवे,
अपने को उसकी बाहों में पावे,
तो समझो प्यार हो गया I तो समझो प्यार हो गया I
रातें मुसकिल से कट पावे,
सुबह का सूरज जल्दी आवे,
बिस्तर पे सलवट पड जावे,
सारी रात पपीहा टेर सुनावे,
दांतों से उंगली कट कट जावे,
तन की खुसबू हर दम आवे,
तो समझो प्यार हो गया I तो समझो प्यार हो गया I

.jpg)