Wednesday, June 4, 2014

,फैसला है आपके दिल का,........

किसपे दिलो जान लुटा दीजियेगा, किसपे नहीं ,फैसला है आपके दिल का,

रूह का प्यार किसका सच्चा है, किसका नहीं, फैसला है आपके दिल का,

साथ चलने को बहुत चलते है साथ निभाएगा कौन, फैसला है आपके दिल का,

जिस्म सभी का महकता है मगर खुशबू प्यार की कौन, फैसला है आपके दिल का,

हम भी मुकद्दर आजमायेगे, आप का प्यार मिले न मिले फैसला है आपके दिल का,



चमन मे बहारें बार बार आती है प्यार का मौसम एक बार आता सारी उम्र में,

साथी बहुत मिलते जिंदगी के सफर में मगर साथ निभाते उम्र भर कोई कोई,

भूलना तो इनशान की फितरत में है उम्र भर याद करें दोनों होते कोई कोई,

आप आओ न आओ कोई बात नहीं यादों के चिराग न बुझाओगे होते कोई कोई,

आप को छोड़, जाएँ तो कहाँ, दिल तुम्हारे दामनमें बांधा है हमसे होते कोई कोई,



जमाने का चलन बदलने की चाहत रखते थे हम, मगर जमाने ने साथ न दिया,

साथ चलने के लिए सबको छोड आए मगर उनने हमारा दूर तक साथ न दिया,

गली छूटी क्या उनकी साथ अपना छूट गया अब तो यादों ने भी साथ न दिया,

जीरहे है कभी तो उनका आना,बहाना मिलने का होगा मगर साँसों ने साथ न दिया
,

आखरी आस साथी का मिलना न हुआ अबतक और जिंदगी ने भी साथ छोड़ दिया,  

No comments:

Post a Comment