हमने अपनों से भी बातें बंद कर दिया,
सभी अपनों को हाल बताना बंद कर दिया,
कोई हमारे लिए वो न रोये आना जाना छोड़ दिया,
रास्ते न मिल जायेँ उनकी गली में जाना छोड़ दिया,
किसी को कुछ पता न चले लोगों से मिलना छोड़ दिया,
रास्ते बदल कर चलना मेरी आदत में शामिल नहीं,
रास्ते में कोई पूछे हाले दिल बताना मेरी आदत नहीं,
कोई किसी के काम आया न आया कोई गम नहीं,
मै उनके रास्ते में नहीं आया ये भी कोई कम नहीं,
चलते चलते उनके पाँव मेरे घर तक न आ जाएँ डरता हूँ,
अगर लड़खड़ाई मेरे घर पर तो थाम ही लूँगा इससे डरता हूँ,
कसम टूट जाएगी,बात से हट जाऊंगा,रास्ता बदल करके चलता हूँ,
वो खुश रहें ,सलामत रहें हर वक्त खुदा से दुआ करता चलता हूँ,
No comments:
Post a Comment